रामगढ़, अप्रैल 1 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जाएजा लिया। उन्होंने प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक से केंद्र में संचालित सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों व लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सीय उपकरणों के मरम्मत व रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने, सभी आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मूलभूत आवश्यक सुविधाओं की पूर्ति करने व अस्पताल परिसर की साफ-सफाई को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के पश्चात आयोजित मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए डॉ अनिल कुमार ने उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन प्रतिबद्धता व जिम्मेदारी के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.