चाईबासा, अप्रैल 19 -- चाईबासा। शनिवार को जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन और सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने सदर अस्पताल के नए भवन में चल रहे ओपीडी का निरीक्षण किया। गर्मी में सदर अस्पताल आने वाले मरीजों को राहत पहुंचाने के जगह-जगह ठंडा पानी के लिए लगाए गए फ्रीजर को देखा। जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा की सदर अस्पताल में पहले से काफी सुधार आया है साथही कुछ और सुधार लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुछ विशेषज्ञ चिकित्सकों के आ जाने से लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि हर महीना हृदय रोग और कैंसर रोग के लिए बंगाल से विशेषज्ञ आते हैं। उन्होंने लोगों से दोनों चिकित्सकों से उपचार करा कर लाभ उठाने को कहा। इस अवसर पर डीएस डॉ शिव चरण हांसदा और अस्पताल मैनेजर आशीष कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.