मुंगेर, सितम्बर 23 -- मुंगेर, निज संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं और रख-रखाव का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने ब्लड बैंक के डोनर रूम, रिफ्रेशमेंट रूम, टीटीआई रूम और स्टॉक रूम का घूम-घूमकर जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने ब्लड डोनर रजिस्टर, ब्लड इशू रजिस्टर तथा प्लेटलेट्स एवं प्लाज्मा से जुड़ी विभिन्न पंजियों (रजिस्टरों) की गहनता से जांच की। जांच के बाद सिविल सर्जन ने ब्लड बैंक प्रभारी को सख्त निर्देश दिया कि डोनर रजिस्टर में प्रत्येक रक्तदाता का हीमोग्लोबिन स्तर अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस भी रक्तदाता का हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम से कम हो...