पूर्णिया, जनवरी 3 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।पूर्णिया के सिविल सर्जन प्रमोद कुमार कनौजिया ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बन रहे नए भवन के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और उसकी गुणवत्ता को लेकर अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों तथा कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परिवार नियोजन ऑपरेशन से जुड़ी मरीजों की सभी जरूरी जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रसव कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने एएनएम को निर्देशित किया कि वहां आवश्यक सभी दवाएं और सामग्री हमेशा उपलब्ध रहें। साथ ही दवा भंडार का भी निरीक्षण किया गया, जहां दवाओं के सही र...