दुमका, फरवरी 13 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। दुमका सिविल सर्जन ने गुरुवार को शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। दुमका सिविल कमलेश्वर प्रसाद सर्जन ने गुरुवार शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अस्पताल के ओपीडी, वार्ड, डॉक्टर कक्ष, प्रभारी कक्ष, दवा वितरण, प्रसव गृह कक्ष, जांच घर, एक्स-रे जांच की व्यवस्था, भंडार कक्ष आदि का निरीक्षण किया। भंडार कक्ष एवं अस्पताल में गंदगी देख भड़के सिविल सर्जन ने मौके पर सफाई कर्मी को बुलाकर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा की आउटसोर्सिंग कर्मियों में काफी अप्रशिक्षित व अनुभव की कमी देखी जा रही है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सिविल सर्जन कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि सरकार द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं को सुगंध पू...