रांची, अप्रैल 14 -- कर्रा, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य निदेशक और खूंटी सिविल सर्जन ने कर्रा सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में लेबर रूम, फॉर्मेसी, ओपीडी आईपीडी का निरक्षण किया। सीएचसी में मरीजों से मिलकर अस्पताल संबंधी फीडबैक लिया। मरीजों ने कहा कि अस्पताल संबंधी सुविधाओं से संतुष्ट है। लेबर रूम में मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। एएनएम और जीएनएम को जन्म के बाद सभी बच्चों को बीसीजी का टीका लगाने को कहा। एमटीसी में एडमिट बच्चों के माता से मिलकर बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी ली। दवा वितरण केंद्र में दवा की उपलब्धता की जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...