दुमका, मार्च 11 -- बालिका बचाओ अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता बढ़ाने हेतु आयोजित कैंडल मार्च को सिविल सर्जन दुमका डॉ. कमलेश्वर प्रसाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह कार्यक्रम बालिकाओं के संरक्षण एवं समाज में उनके महत्व के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पूर्व में सिविल सर्जन दुमका की अध्यक्षता में सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए जा चुके थे। विभागीय निर्देशों के आलोक में यह अभियान दिनांक 09 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक पूरे राज्य में संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में लड़कियों के घटते लिंगानुपात की समस्या के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध सकारात्...