सीतापुर, जून 22 -- सीतापुर। शहर के सिविल लाइन चर्च रोड पर पाइप डालने के बाद खोदी गई नाली से वाहनों का निकलना मुश्किल है। डबल वाहन निकलते ही सड़क पर जाम लग जा रही है। वहीं धूल भी उड़ती है। जिससे राहगीरों के अलावा मोहल्ले के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि मिटटी डाल कर पाइप लाइन की जगह को भर दिया गया, लेकिन उसमें वाहनों के फंसने का खतरा है। लोगों को काफी दिक्कते हो रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...