बस्ती, मार्च 7 -- बस्ती। नगरीय क्षेत्र के नालों के गंदे पानी की सफाई करने के लिए नगर पालिका ने पहल की है। वार्डों में जलनिकासी व्यवस्था को सुचारू रूप बनाए रखने के लिए नालों के पानी का उपचार कर बायो रेमेडीएशन विधि से साफ कर नदियों में छोड़ा जाएगा। एनजीटी के निर्देश पर नालों के गंदे पानी को शोधित करने की कवायद शुरू हुई है।शहर के सिविल लाइन स्थित चार एमएलडी और पचपेड़िया तीन एमएलडी के नालों में जाने वाले गंदे पानी का बायो रेमेडीएशन विधि से उपचार किया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन ने 15 वां वित्त टाइड ग्रांट से दोनों नालों के पानी को टीट्रमेंट करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। कार्य योजना के तहत 45 लाख की लागत से जल्द ही नालों का पानी शोधित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को डीएम स्तर से मंजूरी मिल गई है।ईओ अंगद गुप्ता ...