इटावा औरैया, जनवरी 23 -- इटावा। एडीजी के आदेश पर सिविल लाइन थाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार और इंस्पेक्टर क्राइम राजा दुबे को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई वर्ष 2025 में दर्ज एक पॉक्सो एक्ट के मामले में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोपों के बाद की गई है। जानकारी के अनुसार, संबंधित मामले में पीड़िता से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की अनदेखी की गई और विवेचना में तय समयसीमा के भीतर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद एडीजी स्तर पर जांच कराई गई, जिसमें दोनों अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एडीजी ने तत्काल प्रभाव से दोनों पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...