रामपुर, अप्रैल 6 -- रामपुर। प्रदेश में अपराध व कानून व्यवस्था को लेकर शासन स्तर से जीरो टॉलरेंस नीती पर जोर देने के बाद भी रामपुर के कुछ थानों का अपराध रिकार्ड अभी उसी रफ्तार से दौड़ रहा है। साल 2025 में जिले के अंदर एक मात्र थाना टांडा रहा है, जहां चार साल से लगातार पांच सौ से अधिक केस दर्ज किए जा रहे है। जबकि,दूसरे नंबर पर स्वार में मामले दर्ज होते है। वहीं,अगर शहर के थानों की बात करें तो सबसे अधिक सिविल लाइंस और उसके बाद गंज में अपराध के मामले दर्ज होते है। इस साल सिविल लाइंस ने छोड़ा सबको पीछेरामपुर। इस बार सिविल लाइंस क्षेत्र में सबसे अधिक अपराध के मामले दर्ज किए गए है। इस थाने में स्वार और टांडा को भी पीछे कर दिया है। जिले में इस साल 2026 में अभी तक अपराध दर्ज करने में सिविल लाइंस पहले और दूसरे नंबर पर टांडा थाना है। जबकि,तीसरे नंबर प...