प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइंस में रेलवे कॉलोनी के समीप मकान में मूलरूप से नेपाल के एक युवक ने मंगलवार को फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में खलबली मच गई। दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। युवक एक दिन पहले ही नेपाल से घर आया था। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।पुलिस के अनुसार, नेपाल के शिवानंद नेफपाने शहर के एक प्राइवेट स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनके दो बेटों में बड़ा बेटा 30 वर्षीय महेंद्र नेफपाने लखनऊ के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यरत था, जबकि छोटा बेटा जीवन नेफपाने कोचिंग में पढ़ाता था। महेंद्र की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी व मां नेपाल गई हैं, जबकि महेंद्र भी सोमवार को नेपाल से घर लौटा था। मंगलवार सुबह पिता व भाई अपने-अपने काम पर चले गए, जबकि महे...