सिविल लाइंस में मकान में लाखों की चोरी,चार पर केस
रामपुर, जून 24 -- सिविल लाइंस क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया। चोर घर से लाखों रूपए के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लेकर फरार हो गए। परिजनों ने चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। बाद में पीड़ित सिविल लाइंस थाने पहुंचा और चार लोगों पर चोरी का शक जताया। जिस पर पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर जागीर गांव निवासी रियासत कृषक हैं। उनके अनुसार कुछ दिन पहले वह रात में परिजनों के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। रात किसी समय चोर उनके घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखा सोने का हार, तीन अंगूठी, लाकेट झुमके समेत अन्य जेवर और करीब 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.