प्रयागराज, मई 7 -- प्रयागराज। जैविक उत्पाद शरीर के लिए अच्छे होते हैं। निरोगी काया के लिए इसका इस्तेमाल बेहतरीन माना जाता है। ऐसे समय में जब केंद्र व प्रदेश सरकार श्रीअन्न के उत्पाद और इस्तेमाल को बढ़ाने पर जोर दे रही है तो जैविक तौर पर तैयार सब्जियां और अच्छी मानी जा रही हैं। ऐसे में अब विकल्प की तलाश की जा रही है। मंडी परिषद का मंडी एक्सपोर्ट प्रमोशन ग्रुप है जो सिविल लाइंस में इसके लिए बाजार की तलाश में है। जहां पर जल्द इसे खोला जाएगा। माना जा रहा है कि अच्छे आय वर्ग के लोगों के बीच में बाजार के उत्पाद जल्द ही बिक जाएंगे और प्रचार व प्रसार भी अच्छा होगा। यह भी पढ़ें- प्रचार के अभाव में बंद हो गया 40 लाख का बाजार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.