सिविल लाइंस में दुकानदार को बचाने आए युवक को पीटा
रामपुर, अप्रैल 3 -- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का है। गंज कोतवाली क्षेत्र के मस्जिद जहरूद्दीन निवासी अहद साहद का कहना है कि वह सामान लेने के लिए मोहल्ला मैगजीन में एक दुकान पर गया था। जहां पर दुकानदार के साथ पहले से कुछ लोग मौजूद थे। किसी बात को लेकर उनका दुकानदार से विवाद हो गया और वह मारपीट करने लगे। अहद सहद के अनुसार उसने जब बीच-बचाव कराने की कोशिश की तो उसे भी बुरी तरह से पीटा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी तो सभी फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली में ज्वालनगर निवासी रेहान, गनी, अर्सलान, बगी निवासी फैज व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.