प्रयागराज, मई 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइंस में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉफी हाउस के बगल स्थित चार मंजिला होटल विट्ठल इंटरनेशनल से आग की लपटें उठने लगीं। तेज धमाके के साथ बिजली के ट्रांसफॉर्मर फटने के बाद उठीं आग की लपटों ने कुछ ही मिनटों में पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। होटल के भीतर ठहरे लोगों में चीख-पुकार मच गई, जबकि आसपास के इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए। कई लोग जान बचाने के लिए कमरों से भागते नजर आए। यह भी पढ़ें- प्रयागराज के होटल में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में कई लोग फंसे, 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गयाआग का कारण मम्फोर्डगंज निवासी आलोक परमार के होटल के भूतल में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जोरदार धमाके के साथ ट्रांसफॉर्मर में धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास की इमारतें तक हिल गईं। इसके बा...