अयोध्या, मार्च 13 -- कमर्शियल गैस की आपूर्ति ठप होने और घरेलु गैस न मिलने के चलते नया घाट चौधरी चरण सिंह घाट के आसपास बनी चौपाटी पर भी सन्नाटा है। गरम चाट पकौड़े की दुकानें या बंद है या वैकल्पिक व्यवस्था पर किसी तरह चल रही हैं। सिविल लांइस में बनी चौपाटी पर भी पचास फीसदी दुकानें बंद हो गई हैं। यहां आम दिनों में प्रतिदिन पचास से अधिक दुकानों पर शाम को मजमा लगता है। अब यहां सन्नाटे ने जगह ले ली है। जो हैं भी वह सिर्फ फुल्की या फिर हल्के फुल्के खाद्य पदार्थो की बिक्री करने को मजबूर हैं। प्रतिदिन औसतन एक लाख श्रद्धालु करते हैं दर्शनराममंदिर में प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। वहीं रामधाम की बात करें तो यह संख्या दो गुनी हो जाती है। अब इस किल्लत के चलते रेस्तरां व होटलों में खाने पीने की चीजों की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ गई है। न...