सोनभद्र, अप्रैल 9 -- दुद्धी, हिंदुस्तान संवाद। सिविल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अध्यक्ष, सचिव व कनिष्ठ उपाध्यक्ष को छोड़ शेष सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। वहीं बुधवार को इल्डर कमेटी के माध्यम से वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन भी कर दिया। चुनाव अधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रतिष्ठापरक मुकाबले में सिर्फ तीन पद अध्यक्ष, सचिव व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर चुनाव कराया जाना है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए दो रामलोचन तिवारी व शिवशंकर प्रसाद मैदान में हैं। वहीं सचिव पद के लिए अंजनी सिंह व ज्ञानी प्रसाद उम्मीदवार हैं तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिनय जायसवाल व आदर्श जायसवाल प्रत्याशी है। जबकि शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है, जिसकी औपचारिक घोषणा मतदान व मतगणना उपरांत 13 अप्रैल को की जायेगी। इल्डर कमेटी चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव ...