मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी वर्ष 2026-2027 के गठन हेतु चुनावी बिगुल बज गया है। एल्डर कमेटी ने सोमवार को बैठक कर चुनाव कार्यक्रम और नियमों को अंतिम रूप दे दिया है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन व रिटर्निंग ऑफिसर अवध बिहारी लाल गुप्ता ने बताया कि आगामी 3 अप्रैल को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। एल्डर कमेटी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनावी प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट का प्रकाशन 25 मार्च को व 27 मार्च दोपहर एक बजे तक आपत्ति दर्ज कराना, 28 मार्च को अंतिम मतदाता, 30 मार्च प्रात: 10 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन प्रक्रिया, 31 मार्च दोपहर एक बजे तक नामांकन वापसी, तीन अप्रैल प्रात: आठ बजे से सायं चार बजे तक तक मतदान (यदि आवश्यक हुआ) तथा मतगणना चार अप्रैल प्रात: नौ बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। चुनाव संपन्न कराने हेतु ज...