बस्ती, फरवरी 26 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव में गुरुवार को वोटिंग के लिए अधिवक्ताओं की लंबी कतार दिखी। कुल 23 पदों में से 17 पदों पर मतदान हो रहा है। चुनाव अधिकारी गुलाब सिंह एडवोकेट ने बताया कि एसोसिएशन में कुल 788 मतदाता पंजीकृत हैं। मतदान सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इसके बाद लंच के उपरांत मतगणना शुरू की जाएगी। मतदान के लिए मतदाताओं को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी सीओपी युक्त पहचान-पत्र लाना अनिवार्य होगा। बिना पहचान पत्र के किसी को भी मतदान की अनुमति नहीं दी जाएगी। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के पदों को छोड़कर सभी पदों पर चुनावी मुकाबला होगा। इन पदों पर होगा मुकाबला अध्यक्ष पद: रमाशंकर पांडेय, बैजनाथ गुप्ता और उपेन्द्र नाथ दूबे महामंत्री पद: अजय कुमार पांडेय, अरविन्द कुमा...