सिविल बार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बागपत, मार्च 28 -- बड़ौत। शनिवार को सिविल बार एसोसिएशन द्वारा डीएम अस्मिता लाल को ज्ञापन दिया। जिसमें मलकपुर शुगर मिल द्वारा जल स्रोतों में छोड़े जा रहे दूषित पानी की समस्या के निस्तारण की मांग की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। महामंत्री पुष्पेंद्र कुमार व मोहित चौहान के नेतृत्व में अधिवक्ताओं द्वारा डीएम को ज्ञापन दिया गया। जिसमें मलकपुर शुगर मिल व अन्य फैक्ट्रीयों द्वारा जल स्रोतों, नदियों में छोड़े जा रहे प्रदूषित पानी की शिकायत की गई। जनपद में नदी के किनारे लगभग 55 से अधिक गांव स्थित है और गंभीर बीमारियों की चपेट में है। गांगनौली व सरफाबाद गांव में 70 प्रतिशत लोग कैंसर, पथरी, पेट व अस्थमा से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं। इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, संजीव पाल, संजीव दांगी, संजीव तोमर, सच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.