मुजफ्फर नगर, मार्च 25 -- मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन अवध बिहारी लाल गुप्ता एड. ने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा रामनवमी का अवकाश 26 मार्च के स्थान पर 27 मार्च घोषित किए जाने के कारण यह निर्णय लिया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अब 26 मार्च को दोपहर 1:00 बजे तक प्रोविजनल वोटर लिस्ट पर आपत्तियां ली जाएगी और उसके तुरंत बाद उनका निस्तारण किया जाएगा। पूर्व में 27 मार्च के लिए निर्धारित यह प्रक्रिया अब एक दिन पहले संपन्न होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...