मुजफ्फर नगर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरनगर कलक्ट्रेट कम्पाउंड स्थित सिविल बार एसोसिएशन की 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। कार्यकारिणी के चुनाव की गिनती पूर्ण हुई और नई कार्यकारिणी के सुगंध जैन अध्यक्ष व सत्येंद्र कुमार महासचिव निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद पर सुगंध जैन ने 52 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी बिजेन्द्र मलिक को हराया। वहीं महासचिव पद पर विजयी सत्येंद्र कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी अन्नु कुच्छल को 121 मतों से पराजित किया। कार्यकारिणी के चुनाव में 398 मतदाताओं में से 367 मतदाताओं ने अपने मतधिकार का प्रयोग किया था।शनिवार सुबह 8 बजे सिविल बार एसोसिएशन हॉल में एल्डर कमेटी के चेयरमैन अवध बिहारी लाल गुप्ता, चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी एड., विजेन्द्र प्रताप एड. व सैय्यद जैगम मियां जैदी एड. द्वारा चुनाव की मतगणना प्रारंभ कराई। मतग...