गाजीपुर, मार्च 24 -- सैदपुर। व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार को सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाना बार और बेंच की संयुक्त जिम्मेदारी है, जिसे सभी को मिलकर निभाना चाहिए। इसके बाद जनपद न्यायाधीश ने अध्यक्ष एडवोकेट शिवधनी त्रिपाठी, महामंत्री प्रभात कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान अपर जनपद न्यायाधीश शक्ति सिंह, मोटर दुर्घटना अधिकरण के जज संजय हरि शुक्ला, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन द्विवेदी तथा सिविल जज अश्विनी कुमार और अंकित बरनवाल भी मौजूद रहे। समारोह में सैकड़ों अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.