बाराबंकी, मई 12 -- मसौली। थाना क्षेत्र स्थित 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित सरकारी आवास के एक कमरे में मंगलवार की शाम महिला मुख्य आरक्षी का शव फंदे से लटका मिला। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उन्होंने आत्महत्या का कारण व्यक्तिगत समस्या को बताया है। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दरवाजा तोड़ कर कमरे में पहुंचे कर्मचारी: कमिश्नरेट कानपुर में तैनात सिविल पुलिस में महिला मुख्य आरक्षी शिल्पी यादव (32) तीरंदाजी की खिलाड़ी थी, जो पिछले करीब दो माह से वह 10वीं वाहिनी पीएसी में रह कर अपनी टीम के साथ तलवारबाजी का प्रशिक्षण ले रही थीं। मंगलवार की शाम को जब वह प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड में नहीं पहुंची तो उनकी टीम के खिलाड़ी उनके सरकारी कमरे पर पहुंचीं। आवाज देने के बाद भी जब शिल्पी ने कोई जवाब नहीं दिया तो लो...