फिरोजाबाद, मार्च 6 -- मूलत: जनपद फिरोजाबाद के निवासी उत्कर्ष यादव ने आईएएस की परीक्षा में 32 वीं रैंक हासिल की है। माता पिता के साथ दिल्ली में रहने वाले उत्कर्ष की सफलता की खबर गांव में पहुंची तो खुशी की लहर दौड़ गई। मेहरा कॉलोनी में हने वाले दादा-दादी को भी बधाई देने का तांता लग गया तो ननिहाल पक्ष में भी सफलता पर उल्लास दिखाई दिया। एका थाना क्षेत्र के जेड़ा गांव के निवासी उत्कर्ष यादव के पिता अखिलेश यादव दिल्ली राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। वहीं उत्कर्ष की मां निशा यादव प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका है। उनके मामा प्रदीप ने बताया कि उत्कर्ष शुरू से ही मेधावी रहा है। उसने जनपद का नाम रोशन किया है। उसकी सफलता से परिवार, रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...