बरेली, जनवरी 2 -- फरीदपुर, संवाददाता। सिविल न्यायालय बार एसोसिएशन में चुनाव को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए हैं। एक गुट ने अपने पदाधिकारी को घोषित कर दिया है। जबकि दूसरे गुट ने चुनाव कार्यक्रम घोषित करने के लिए कमेटी का गठन किया है। फरीदपुर में सिविल बार एसोसिएशन की ओर से चुनाव के बाद प्रतिवर्ष पदाधिकारियों चुनाव किया जाता था। कार्यकाल पूरा होने के पहले एसोसिएशन में दो फाड़ हो गए। शुक्रवार को एक गुट ने अध्यक्ष जितेंद्र चौहान और महासचिव सुनीता मिश्रा को घोषित किया। जबकि दूसरे गुट ने चुनाव कार्यक्रम घोषित करने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा समेत अन्य टीमों के नाम घोषित किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...