सिविल डिफेन्स के नए उप नियंत्रक बने दिनेश कुमार, पुराने की हुई विदाई
मेरठ, अक्टूबर 4 -- मेरठ रविवार को अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में सिविल डिफेन्स की ओर से स्वागत और विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन चीफ वार्डन संदीप गोयल ने किया। इस अवसर पर सहारनपुर में मेरठ आए नए उप नियंत्रक दिनेश कुमार का स्वागत किया गया। वहीं मेरठ में तैनात सहायक उप नियन्त्रक नवीन नारंग के उपनियन्त्रक पद पर पदोन्नति के साथ सहारनपुर में तैनात होने पर विदाई दी गयी। दोनों अधिकारियों ने इस समारोह के लिए चीफ वार्डन संदीप गोयल एवं डिप्टी चीफ वार्डन नरेन्द्र सिंह मलिक और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सिविल डिफेन्स के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.