बहराइच, जनवरी 8 -- प्राकृतिक आपदाओं व अन्य खतरों से आबादी की सुरक्षा, शत्रुता के हालात को मद्देनजर रख नागरिक सुरक्षा संगठन यानि सिविल डिफेंस की परिकल्पना की गई है। बहराइच भूकंप को लेकर संवेदनशील माना जाता है, वहीं हर साल नेपाल व भारतीय इलाके से उदगमित सरयू, घाघरा, राप्ती, गेरुआ, कौड़ियाला, टेढ़ी नदी की मानसून सत्र में आने वाली बाढ़ की आपदा से जिले की चार तहसीलों की लाखों की आबादी प्रभावित होती है। सीएम योगी आदित्यनाथ सिविल डिफेंस को लेकर सिविल वार्डेन के संजाल बिछाए जाने को गंभीर है। अभी जिले में नागरिक सुरक्षा संगठन को लेकर गठन की तैयारियां चल रही है। नागरिक सुरक्षा संगठन से जुड़ने को आवेदन मांगे गए हैं। कोविड जैसी महामारी से जिला प्रभावित रहा और लॉक डाउन के दौरान बिताई गई कठिन घड़ी को जिन लोगों ने जीया है, वह इस त्रासदी को भूले नहीं हैं...