प्रयागराज, जून 19 -- प्रयागराज। नागरिक सुरक्षा कार्यालय में तीन दिवसीय योगाभ्यास की शुरुआत शुक्रवार को हुई। योग प्रशिक्षक अरुणेश मित्रा ने विभिन्न प्रकार के योग आसनों के बारे में जानकारी दी। गर्दन, कंधा व जोड़ों का व्यायाम, प्राणायाम, अनुलोम- विलोम, भ्रामरी, शलभासन, ताड़ासन आदि योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान चीफ वार्डन अनिल कुमार, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्र, राकेश कुमार तिवारी, ललित कुमार सोनकर, श्रीकृष्ण तिवारी, महेंद्र सक्सेना, एलके अहिरवार, आशीष बाजपेयी, रविशंकर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- खिलाडियों को स्टेडियम में योगाभ्यास कराकर निरोगी बनने को दिये टिप्स

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...