सिविल जज ने बालिकाओं को घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न की जानकारी दी
काशीपुर, मई 26 -- जसपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत जीजीआईसी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मंगलवार को सिविल जज ने बालिकाओं को घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न संबंधी जानकारी दी। जीजीआईसी सभागार में प्रधानाचार्य ऋचा गुप्ता ने सिविल जज जहांआरा अंसारी का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान सिविल जज ने महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार के बारे में बताया। छात्राओं को जज बनने की जानकारी दी। कहा कि सोच सदा ऊंची होनी चाहिए, मेहनत और लगन से पढ़िए सफलता जरूर मिलेगी। छात्राओं को मेहनत, लगन से पढ़ने को कहा। संचालन पीएलबी डॉ. बीएस गौतमने किया। यहां पैनल अधिवक्ता मो.अजहरूद्दीन, प्रदीप कुमार, मुनेश, लता, आकाश, सोनू, राजेंद्र प्रसाद, कपिल, अरविंद पुरी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.