बरेली, अप्रैल 17 -- बहेड़ी। सिविल जज जूनियर डिवीज़न न्यायालय में स्थान्तरित होकर आये सिविल जज योगेश कुमार चौधरी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यहाँ तैनात रहे सिविल जज (जू. डि.) न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण कुमार पाण्डेय का जिला बलिया न्यायालय में तबादला करने के बाद बलराम से स्थानान्तरण होकर आये योगेश कुमार चौधरी ने कार्य भार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर सौरभ यादव, रविन्द्र कुमार वर्मा,सहित बार के अध्यक्ष रामेन्द्र सिंह राठी, महासचिव दीप चन्द्र पान्डेय, कोषाध्यक्ष रबिन्द्र गंगवार सहित अधिवक़्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मुंसफ बने न्यायाधीश अभय सिंह यह भी पढ़ें- नव पदस्थापित डीजे का स्वागत यह भी पढ़ें- ई-कोर्ट सेवा केंद्र का जिला जज ने किया शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...