कानपुर, मार्च 22 -- कानपुर, संवाददाता। प्राॅपर्टी लोन के लिए आवेदन करने पहुंची महिला के उस वक्त हाेश उड़, जब उसे पता चला कि उसका सिविल खराब है। इतना ही नहीं महिला के दस्तावेज का प्रयोग कर किसी शातिर ने पहले ही लोन ले रखा था, जबकि भुगतान भी नहीं किया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। नारियल बाजार निवासी अंकुश वर्मा की पत्नी निक्की वर्मा की तहरीर के मुताबिक, उनके पैन कार्ड, आधार कार्ड व पासबुक समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर किसी ने धानी लोन क्रेडिट कार्ड से 15 हजार रुपये लोन ले लिया। प्रॉपर्टी लोन के लिए आवेदन करने पहुंची निक्की को सिविल खराब होने के साथ 40 हजार रुपये बकाया होनी की जानकारी मिली तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। वहीं लोन पांच साल पहले नवंबर में लिया गया था। कोतवाली थाना प्रभारी...