रांची, अप्रैल 9 -- रांची। रांची सिविल कोर्ट के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। नए टाइम टेबल के अनुसार, 13 अप्रैल से कोर्ट सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक चलेगा। वहीं, सुबह 10 से 10.30 बजे तक यानी आधे घंटे के लिए लंच ब्रेक रहेगा। न्यायायुक्त ने इससे संबंधित सूचना जारी कर दी है। रांची सिविल कोर्ट 6 अप्रैल से मॉर्निंग हो गया है। मॉर्निंग कोर्ट के तहत सुबह 7 से 12 बजे तक न्यायिक कार्य चल रहा है। वहीं, सुबह 9 से 9:30 बजे तक भोजनावकाश रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...