पटना, जून 24 -- पटना जिले के सभी सिविल और अनुमंडलीय कोर्ट में सोमवार से दिन में न्यायिक कार्य चलेंगे। इसकी सूचना सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार ने बुधवार को पटना जिला के सभी अधिवक्ता संघ को दी है। जारी सूचना के मुताबिक पटना सिविल कोर्ट, दानापुर, पटना सिटी, मसौढ़ी, बाढ़ सिविल कोर्ट और पालीगंज अनुमंडलीय कोर्ट में सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे और 2 बजे से 4.30 बजे तक न्यायिक कार्य होंगे। कोर्ट का कार्यालय 10 बजे से 5.30 बजे तक चलेगा। यह भी पढ़ें- सिविल कोर्ट में 10.30 से 4.30 बजे तक न्यायिक कार्य होंगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...