सहारनपुर, फरवरी 8 -- सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के महासचिव पालम राणा के नेतृत्व में शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबरों के निर्माण की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में सिविल कोर्ट में केवल लगभग 450 चैंबर उपलब्ध हैं, जबकि अधिवक्ताओं की संख्या करीब 3000 है। चैंबरों की भारी कमी के कारण विशेष रूप से युवा अधिवक्ताओं को विधि व्यवसाय के संचालन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उचित कार्यस्थल न होने से न्यायिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही चैंबर निर्माण की मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान गौरव दीक्षित, अरुण चौधरी, दलीप सेठ, अंकित चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.