अररिया, मई 23 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। अररिया न्याय मंडल अंतर्गत सिविल कोर्ट फारबिसगंज में वर्षों पूर्व निर्मित टेन कोर्ट रूम भवन का उद्घाटन एवं फौजदारी न्यायालय का शुभारंभ अब तक नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार से आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। अधिवक्ताओं का कहना है कि माननीय उच्च न्यायालय प्रशासन, बिहार पटना द्वारा अब तक न्यायालय भवन का उद्घाटन नहीं करवाए जाने के कारण फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र के न्यायार्थियों एवं आम लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय नहीं मिल पा रहा है। आंदोलन के प्रथम चरण में शनिवार को अधिवक्ताओं ने काली पट्टी लगाकर न्यायिक कार्य किया और अपनी नाराजगी जताई। आंदोलन की रूपरेखा को लेकर शुक्रवार को बार एवं एडवोकेट एसोसिएशन सिविल कोर्ट फारबिसगंज की संयुक्त बैठक वकालतखाना परिसर में आयोजित की गई थी। यह भी पढ़ें- अररिया : फौजद...