आरा, मार्च 15 -- -24 केंद्रों पर सिविल कोर्ट चपरासी की प्रारंभिक परीक्षा संपन्न 7 आरा, निज प्रतिनिधि। बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर नियुक्ति के लिए रविवार को दो पालियों में परीक्षा ली गई। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में ली गई। परीक्षा में उम्मीदवारों को कठिन सवालों का सामना करना पड़ा। सामान्य ज्ञान, हिन्दी और गणित के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को खासकर परेशान किया। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि गणित और सामान्य ज्ञान के सवाल मध्यम से कठिन स्तर के थे। प्रश्नों में विषयवार फोकस किया गया था। हिन्दी व्याकरण के प्रश्नों ने भी कुछ हद तक उलझाया। कहा कि लंबे समय बाद यह परीक्षा ली गई। वर्ष 2022 में आवेदन के बाद 2026 में यह परीक्षा लंबे इंतजार के बाद संपन्न हुई। अभ्यर्थियों ने बताया कि समय प्रबंधन कठिन था,...