रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- किच्छा। पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद को लेकर सिविल कोर्ट परिसर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम दरऊ की एक महिला और उसके पूर्व पति के बीच बच्चों को अपने साथ रखने को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को दोनों पक्ष कोर्ट में तारीख पर पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि दोनों पक्षों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...