दरभंगा, मार्च 13 -- दरभंगा। सिविल कोर्ट बिहार, पटना के तत्वावधान में परिचारी के पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा 15 मार्च (रविवार) को दो पालियों में जिला मुख्यालय स्थित 31 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। प्रथम पाली सुबह 10 से 12 तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न दो से चार बजे तक संचालित होगी। स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजन को लेकर गुरुवार को प्रेक्षागृह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोपाल मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनेद आलम एवं डीएम कौशल कुमार ने केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की ब्रीफिंग की। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर जिला न्यायलय से ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है जो संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया का अनुश्रवण तथा पर्यवेक्षण करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी ...