गोपालगंज, फरवरी 10 -- गोपालगंज,विधि संवाददाता। व्यवहार न्यायालय गोपालगंज में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम उठाया जा रहा है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गोपालगंज आनंद कुमार त्रिपाठी द्वारा जिला विधिज्ञ संघ को भेजे गए पत्र के आधार पर न्यायालय परिसर में नई सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। इसमें पुराने और नए दोनों प्रवेश द्वारों पर लगेज डिटेक्टर और स्कैनर मशीन लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि उच्च न्यायालय पटना के निर्देशानुसार हाल के दिनों में कई न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी और पूर्व में हुई गोलीबारी जैसी घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत मुख्य प्रवेश द्वार से केवल अधिवक्ता, न्यायाधीश एवं न्याय...