लातेहार, मार्च 13 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार जिले के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गुरुवार को न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी मिलने की सूचना के बाद जिला पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया और पूरे कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे न्यायालय के सरकारी ई-मेल आईडी पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ई-मेल मिलने के बाद न्यायालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और सुरक्षा के मद्देनजर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। एसपी के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी संजीव मिश्रा तथा थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा पुलिस बल के साथ तत्काल सिविल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.