लखनऊ, जुलाई 13 -- सिविल कोर्ट को सोमवार दोपहर छह जिलेटिन बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरा मेल हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के रजिस्ट्रार की मेल आईडी पर आया। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग और बम स्क्वॉड दस्ते की मदद से करीब दो घंटे तक परिसर में चेकिंग की गई। कोई भी संदिग्ध वस्तु न मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। धमकी भरा मेल सोमवार दोपहर 12 बजकर 16 मिनट 48 सेकेंड पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के रजिस्ट्रार की अधिकारिक मेल आईडी पर आया। मेल में लिखा था कि जल्द से जल्द सिविल कोर्ट परिसर को खाली करा लें। सिर्फ बिल्डिंग का नुकसान करना है। छह जिलेटिन बम से विस्फोट किया जाएगा। कोर्ट से सूचना मिलते ही एसीपी चौक शुभम कुमार के निर्देश पर इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंचे। डाग व बम स्क्वॉड दस्ता बुलाया गया। क...