गोपालगंज, मार्च 19 -- गोपालगंज, विधि संवाददाता। जिला विधिज्ञ संघ गोपालगंज के तत्वावधान में गुरुवार को स्थानीय वकालतखाना में संघ के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें करीब 12 स्थानांतरित न्यायिक पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए विदाई दी गई। संघ के महासचिव मनोज कुमार मिश्र व कई अन्य वकीलों ने अंग वस्त्र देकर सभी को सम्मानित किय। जबकि, उपाध्यक्ष रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी ने मंच का संचालन किया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्थानांतरित न्यायिक पदाधिकारियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को नेक इंसान बताया। वहीं स्थानांतरित सीजेएम आनंद कुमार त्रिपाठी व किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश नीलेश भारद्वाज ने संघ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि स्थानांतरण एक सामान्य ...