हाजीपुर, फरवरी 28 -- हाजीपुर। निज संवाददाता स्थानी सिविल कोर्ट स्थित लॉयर्स हॉल में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि समोराहपूर्वक मनाई। उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गया। कार्यक्रम में शामिल अधिवक्ताओं ने चन्द्रशेखर आज़ाद की अमर कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चन्द्रशेखर आज़ाद मात्र पंद्रह वर्ष की अल्पायु में भारत की आजादी के लिए स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े एवं अपनी पहचान बनाई तथा चौबीस वर्ष की उम्र में स्वयं को शहीद कर गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार मिश्र ने की। वक्ताओं ने कहा कि एक कुशल निशानेबाज चन्द्रशेखर आज़ाद ने उन्नीस सौ पच्चीस में काकोरी काण्ड कर अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी उन्होंने पकड़े जाने पर मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना नाम आज़...