हाजीपुर, अप्रैल 17 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिलास्तरीय व्यवहार न्यायालय के लिए सदर प्रखंड के कुतुबपुर एकारा गांव में प्रस्तावित स्थल का गुरुवार को डीएम वर्षा सिंह और जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण न्यायिक अवसंरचना को सुदृढ़ करने एवं आमजन को सुलभ एवं सशक्त न्यायिक सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड हाजीपुर अंतर्गत कुतुबपुर एकारा स्थित चिह्नित भूमि का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस दौरान स्थल की भौगोलिक स्थिति, भूमि की समतलता, जलनिकासी व्यवस्था, पहुंच मार्ग की स्थिति, विद्युत एवं पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सहित न्यायालय भवन निर्माण के लिए आवश्यक सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: आज प्रमंडलीय आयुक्त कर...