बक्सर, जनवरी 14 -- बक्सर। बिहार सिविल कोर्ट कर्मचारी संघ ने अपने मौन आंदोलन (मौन डे) को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह 16 और 17 जनवरी 2026 को प्रस्तावित था। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित सेवा संबंधित मांगों के समाधान का आश्वासन दिया है। इसके बाद संघ ने यह निर्णय लिया है। संघ के राज्य अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी ने बुधवार को बताया कि कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार की शाम मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की मांगों पर एक माह के भीतर विचार किया जायेगा। तिवारी ने कहा कि सेवा संबंधित मांगों के पूरा नहीं होने को लेकर न्यायालय कर्मचारियों में गहरा असंतोष है। उन्होंने बताया कि कई कर्मचारी वर्षों से बिना पदोन्नति के कार्य कर ...