गिरडीह, मई 3 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के अवर निबंधन कार्यालय में कार्यरत डीड राइटर सुधीर कुमार सिन्हा की पुत्री प्रियंका कुमारी ने अपने पहले ही प्रयास में सिविल कोर्ट असिस्टेंट क्लर्क पद पर चयनित होकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे धनवार क्षेत्र में खुशी है। प्रियंका की इस सफलता पर सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश साहा, मुखिया संतोष साव, समाजसेवी रेणु कुमारी सिन्हा, कृष्ण कुमार वर्मा, अम्बिका प्रसाद वर्मा सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रियंका कुमारी की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...