रांची, जून 7 -- रांची। 16 दिनों की गर्मी छुट्टी के बाद सोमवार को राज्य के सभी सिविल कोर्ट खुलेंगे। सिविल कोर्ट में पहली बार गर्मी की छुट्टी घोषित की गई है। हाईकोर्ट के आदेश पर 24 मई से 7 जून तक गर्मी की छुट्टी घोषित की गई है। 8 जून रविवार है। इस साल राज्य के सिविल कोर्ट में दो बदलाव किए गए हैं। इसमें गर्मी की छुट्टी लागू करना और मार्निंग कोर्ट की व्यवस्था को खत्म करना शामिल है। बता दें कि इसके पहले अप्रैल माह के प्रथम सोमवार से लेकर जून महीने के आखिरी शनिवार तक मार्निंग कोर्ट की व्यवस्था चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...