मोतिहारी, जून 13 -- अरेराज। व्यवहार न्यायालय, अरेराज हेतु प्रस्तावित भूमि के निरीक्षण के उद्देश्य से जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक कुमार दास ,जिला पदाधिकारी सौरव जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरुण कुमार,द्वारा शुक्रवार को अरेराज नगर क्षेत्र का दौरा किया गया। यह भी पढ़ें- लॉयर्स हॉल निर्माण के लिए डीएम ने विधि विभाग के सचिव को भेजा प्रस्तावभूमि का निरीक्षण इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अंजली शर्मा, एवं अंचल अधिकारी उदयप्रताप सिंह, भी उपस्थित रहे तथा प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कराया गया।निरीक्षण के दौरान व्यवहार न्यायालय, अरेराज के निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि की भौगोलिक स्थिति, क्षेत्रफल, पहुँच मार्ग, वर्तमान उपयोगिता, सीमांकन की स्थिति तथा भूमि अर्जन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का स्थल पर जाकर अवलोकन क...